क्या हमें ''BREAK FAST'' करना चाहिए या नहीं ?

 क्या  हमें  ''BREAK FAST'' करना चाहिए या नहीं ?

 नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप का 

आज हम बात करेंगे ब्रेक फास्ट यानी नाश्ता के बारे में । ब्रेक फास्ट हमारी दिनचर्या के लिए क्यू जरूरी है ।इसका हमारी सेहत पर  क्या असर पड़ता है। साथ ही ब्रेक फास्ट करने के फायदे और नुकसान जैसे कई सवालों पर आज हम नजर डालेंगे। ब्रेक फास्ट या नाश्ता दिन के पहले भोजन के तौर पर लिया जाता है पर क्या आप जानते है।

 ब्रेक फास्ट हमारे शरीर में मेटोबॉलिजम सुरु करने और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदत करता है।साथ ही दिनभर के मानसिक और शारीरिक कार्यों को करने में ऊर्जा प्रदान करता है। काफी सारे  लोग के मन में एक सवाल रहता है क्या ब्रेक फास्ट करना जरूरी है या ये बस एक प्रथा है जो हमेशा से चली आ रही है चलिए इस सवाल का जवाब जान ने की कोशिश करते है ।


  ब्रेक फास्ट के फायदे 

1)ऊर्जा के स्तर को बढ़ाना= ब्रेक फास्ट करने से रात्रि के बाद कम हो चुके  ग्लाइकोजन की लेवल फिर से अपने सामान्य प्रमाण में आ जाती है जिस से हमे दिन भर के कार्यों में धीरे धीरे ऊर्जा प्राप्त होती रहती है। 

2)मानसिक क्रिया=  ब्रेक फास्ट करने से  मानसिक केंद्र में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है जिस कारण फोकस, याददास्त और मानसिक कार्यों को करने की क्षमता में सुधार आता है जिस से हमे दिन भर अच्छे निर्णय लेने और सोचने में मदात मिलती है ।

3)वजन को नियंत्रित रखना= अगर हम सही प्रमाण में ब्रेक फास्ट करे तो हमारी भूख  की इच्छा कम होती है साथ ही अधिक खाना या जंक फूड खाने से रोकता है जिस के परिणाम स्वरूप हम कम कैलरी कंज्यूम करते है और जितनी कम कैलरी उतना कम वजन इसी लिए ब्रेक फास्ट करने से वजन नियंत्रित रहता है।

4)पोषण की पुर्तता =  ब्रेक फास्ट करने से विटामिन ,खनिज , फाइबर, एंटीऑक्सीडेट जैसे पोषक तत्व की पुर्तता होती है जो सम्पूर्ण सेहत के लिए उपयोगी होते है 

5)ऊर्जा का स्तर बनाए रखना= ब्रेक फास्ट करने से मेटाबॉलिज्म सुरु हो जाता है जो कैलरी बर्न करने में काफी सहायता  करता  है।और पोशाक तत्व का विश्लेष्ण करता है जिस कारण हमारे शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता  है जिसे हम धीरे धीरे दिन भर के कार्यों में इस्तेमाल करते है।

                                                           ब्रेक फास्ट न करने के नुकसान 


1)फोकस में कमी = ब्रेक फास्ट न करने से दिमागी कार्यों के लिए पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती जिस कारण  कोई कार्य करते समय फोकस की कमी या कम प्रोडक्टिविटी की समस्या हो सकती है। खासकर पढ़ाई , राइटिंग , डिजाइनिंग जैसे कामों में 

2)पोशाक तत्व की कमी = ब्रेक फास्ट न करने से विटामिन,खनिज ,फाइबर जैसे पोषक तत्व की चाहिए उतनी मात्रा शरीर को नही मिल पति जो सम्पूर्ण सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है । 

3)कैलरी का बढ़ता प्रमाण = ब्रेक फास्ट न करने से हमेशा ज्यादा भूख या तीव्र खाने की इच्छा होती है जो दिन भर जरूरत से ज्यादा खाना और जंक फूड खाने की संभावना को बढ़ाता है।जिस के चलते हम जरूरत से ज्यादा कैलरी कंज्यूम कर लेते है और शरीर में कैलरी का प्रमाण बढ़ता है

4)मेटाबॉलिज्म  = रात में लंबे समय तक कुछ न खाने की वजह से मेटाबॉलिज्म के  स्तर में कमी आती है मेटाबॉलिज्म कैलरी को कम करने में मदत करता है अगर हम ब्रेक फास्ट को छोड़ते है तो मेटाबॉलिज्म लेवल पुनः स्थापित नही हो पाता जिससे वजन नियंत्रित करना और बढ़ते वजन को रोकना बहोत मुश्किल हो जाता है ।

         ब्रेक फास्ट के लिए कुछ उचित विकल्प 

1)फल और सब्जी =  ब्रेक फास्ट के लिए फल या सब्जी सबसे फायदे मंद और उचित विकल्प है जो प्राकृतिक होती है साथ ही विटामिन ,खनिज , एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर जैसे पोशाक तत्व से भरपूर होती है जो सेहत के लिए फायदे मंद होते है 

2)मिक्स अन्न =  मिक्स अन्न जैसे की ओट्स, सीरियल , मिक्स ग्रेन सूप , दलिया जो कार्बोहाइड्रेड, फाइबर और ऊर्जा का अच्छा स्रोत है मिक्स अन्न को ब्रेक फास्ट में शामिल करने से पूर्ण ऊर्जा प्राप्त होती है जो दिन भर के कार्यों में थोड़ी थोड़ी खर्च होती रहती है 


4)हेल्दी फैट = अवाकडो,नट्स,सीड्स,मक्खन जैसे पदार्थ ब्रेक फास्ट में जरूर शामिल करे जो हेल्दी फैट का अच्छा सोर्स माने जाते है ।हेल्दी फैट पोशाक तत्व के विश्लेषण में सहायता करता है साथ ही जल्दी भूख  महेसुस होने नही देता 

5)प्रोटीन से भरपूर = अंडे,दही,चीज, टोफू,जैसे पदार्थ प्रोटीन का अच्छा सोर्स माने जाते है  जिन्हें हम ब्रेक फास्ट में शामिल कर सकते है जो पेट भरने  के साथ मांसपेशियों की मरम्मत में लाभकारी पाया गया है।

ब्रेक फास्ट करना हमारी सेहत के लिए एक महत्त्वपूर्ण भोजन है जो दिन को  स्वस्थ वर्धक और ऊर्जा वर्धक शुरुआत देता है ।जिस से हम  उचित मात्रा में ऊर्जा पा सकते ह जो हम दिनभर मानसिक और शारीरिक क्रियाओं में धीरे धीरे खर्च करते है।

ब्रेक फास्ट उचित समय और उचित मात्रा में करने से हमे ऊर्जा स्तर  में बढ़ाई ,मानसिक क्रिया में सुधार ,पोषण , विटामिन जैसे पोशाक तत्व का संतुलन  जैसे लाभ प्राप्त कर सकते है अगर   ब्रेक फास्ट ना करे तो फोकस में कमी , शुगर लेवल में अनियंत्रितता, पोषण तत्व की कमी, कैलरी का  बढ़ता प्रमाण जैसी  समस्या का सामना करना पड़ सकता है ब्रेक फास्ट में हमे हमेशा प्रोटीन से भरपूर, हेल्टी फैट ,  फल और सब्जियां जैसे घटक और पदार्थो का चुनाव करना चाहिये हमेशा इस बात का ध्यान रखे की पोषण से भरपूर सेहत के लिया फायदेमंद ब्रेक फास्ट का चुनाव करे जो  दिन भर मानसिक और शारीरिक कार्य में मादत करे     

No comments

Powered by Blogger.