ड्रैगन फ्रूट स्वाद और सेहत का अद्भुत ब्लेंड

   

                ड्रैगन फ्रूट स्वाद और सेहत का अद्भुत ब्लेंड 

  भारत के बाजारों में ड्रैगन फ्रूट की मांग दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है।  इसी के साथ बीते कुछ वर्षो में ड्रैगन फ्रूट का सेवन भारत में तेजी से बढ़ा है। . ड्रैगन फ्रूट को भारत में  हमेशा से ही चीन और दक्षिण  एशियाइ देशो का एहम  और महत्वपूर्ण फल माना  जाता है.लेकिन अभी भारत में भी ड्रैगन फ्रूट की खेती की जाने लगी है।  यह फल एक उष्णकटिबन्धी  फल  है. जो अपनी  रुपरंगत  अद्वितीय स्वाद और स्वास्त  लाभ  के चलते प्राख्यात  हुआ है. 

          
       जब  भी आप ड्रैगन फ्रूट को देखते हो तब आप  ड्रैगन फ्रूटकी रंगीनता से मोहित  होते  हो  यह  स्वाभाविक है। ड्रैगन फ्रूट की सुंदरता प्राकृतिक है जो सच में आकर्षन  का केंद्र है।  इसी लिए बाजार में अलग अलग तरीको से सजा कर या फिर काट कर ड्रैगन फ्रूट रखा जाता है। ड्रैगन फ्रूट गुलाबी लाल सफ़ेद और पिले  रंगो में पाया जाता है।  इसमें कुदरती तौर पर  विटामिन खनिज  और एन्टीऑक्ससीडेटस होते है।  जो कई तरह की   बीमारियों से लड़न में और शरीर को बलशाली बनाने में मदत करते  है।  तो चलिए जानते है ड्रैगन  फ्रूट के फायदों बारे में 

 1} ड्रैगन फ्रूट हमेशा से ही  विटामिन C  विटामिन E  लोह और मैग्नीशियम जैसे  विटामिन और खनिजों  से  भरपूर  रहा है।  इसमें  विटामिन और खणिज  भरपूर मात्रा में पाये जाते  है जो  मानवी स्वास्थ के लिए आवश्यक तथा उपयोगी है। और इसी कारन ड्रैगन फ्रूट को पोषक तत्व से समृद्ध माना   जाता है 

 2}एन्टीऑक्सीडेंट गुन और विशेषता:- ड्रैगन फ्रूट में बेटासायनिन्स  नाम का  एन्टिऑक्साइड  मौजूद होता है।  जो शरीर को  हानिकारक (मुक्त ) रेडिकल से बचने में मदत करता है।  और पुराणी बीमारियों  के जोखिम को कम करने  में मदत करता है।


 3}ड्रैगन फ्रूट में  विटामिन C की ऊंच्च  मात्रा  मौजूद है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर  सकती है।  जिससे सामान्य बीमारिया जैसे सर्दी जुखाम से बचा जा सकता  है।  

  4 }ड्रैगन फ्रूट में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम और फायबर की मात्रा ज्यादा होने की वजे  से  हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदत करता है  चूकी  यह कोलेस्ट्रॉल  लेवल को कम करकर और सामान्य कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य  सुधारक का काम करता है 

 5} तरलता प्रदान गुन :- ड्रैगन फ्रूट में ज्यादा मात्रा में पानी होता है.  जिससे यह ताजगी का स्रोत  बनता है। 

 6} ड्रैगन फ्रूट में पाया जाने वाला  फायबर पाचन को स्वस्त बनाने और कब्ज से बचने में मदत  करता है 
 
 7} ड्रैगन फ्रूट में पाए जाने वाले  विटामिन C  और
 एन्टीऑक्सीटेड त्वचा को स्वस्त और चमकदार बनाने मदत करते है।  धुप के कारन होने वाले  नुकसान से बचाकर त्वचाः को निखरी और जवान बनाये रखने में मदत कर सकता है। 
 
 8 } ड्रैगन फ्रूट अपनी कम क्यालेरी मात्रा  और फायबर के कारन वजन को कम करने में मदत करता है।  इसका सेवन भूक को कम कर सकती है। और वजन घटने में सहायता करता है.
 
            ड्रैगन फ्रूट को मधुमेह[डायबेटीस ] के प्रबंधन में  उपयुक्त होने की सम्भावना  पर रिसर्च  [अध्ययन ] किया गया है।  कुछ शोध [रिसर्च ] के अनुसार  फ्रूट में पाए जाने वाली  फायबर की संख्या [मात्रा ] और  बहोत कम ग्लिसेमिक  इंडेक्स कार्यक्षमता में सुधार करके रक्त शर्करा  [ब्लड सुगर ] स्तर  को  नियंत्रित करने में मदत कर सकता है। हलाकि इसके प्रभाव को निर्धारित  करने के लिए अधिक अधययन [रिसर्च और शोध ] की आवश्यकता है। 
         ड्रैगन फ्रूट अपने  अनोखे  लुक के कारन आज कल पार्टियों  शान बढ़ा रहा है।  इसे सजावट के साथ साथ हेल्दी  सोर्स ऑफ़ फ़ूड की तरह देखा  जाता है साथ ही इसका आकर्षक लुक  महेमानो को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब मना जाता है. 

 अनेक फ़ायदों के साथ साथ ड्रैगन  फ्रूट के कुछ नुकसान भी है।
         1 ]  ज्यादा मात्रा में ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से  कुछ लोगो को पाचन सम्बन्धी समस्या हो सकती है। जैसे  गैस , दस्त , ब्लास्टिंग  इसीलिए ड्रैगन फ्रूट सही  मात्रा में खाना  जरुरी है. 

       2 ] ये काफी कम पाए जाने वाला प्रॉब्लम है। यदि आपको ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने के बाद  त्वचा में  रेशेदार दाने , खुजली , सूजन जैसी  परेशानी का सामना करना पड़  रहा है।  तो आप को ड्रैगन  फ्रूट की एलेर्जी  है।  इस हालत में आप को ड्रैगन फ्रूट खाने से बचना चाहिए  

      3 ]  यह सच हैकि ड्रैगन फ्रूट डाईबेटिस को नियंत्रण में रखने म मदत करता  है  परन्तु  इस में मिठाई की मात्रा होती है। जिस के कारन यह रक्त शर्करा बढ़ा सकती है। इसीलिए डाईबेटिस के मरीजों को  ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से पहले डॉ से परामर्श कजरूर करना चाहिए या इस का सेवन बिलकुल सटीक मात्रा में करना चाहिये 

No comments

Powered by Blogger.